सीतापुर: आपसी विवाद में दंपति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
सीतापुर। आपसी कहासुनी और बात-विवाद के बाद सोमवार की दोपहर एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों सीएचसी ले जाया गया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक …
सीतापुर। आपसी कहासुनी और बात-विवाद के बाद सोमवार की दोपहर एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों सीएचसी ले जाया गया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी विष्णु कुमार 35 पुत्र नौमीलाल व उसकी 32वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के बीच सोमवार की दोपहर को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूत्रों का कहना है कि विष्णु को अपनी पत्नी पर गलत आचरण का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बातचीत हुई, फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद तैश में आकर विष्णु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद पुष्पा देवी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की मदद से परिवार के लोग दंपत्ति को सीएचसी सरैंया ले गए। जहां इलाज के दौरान विष्णु कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
बताते हैं कि दंपति के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। इन बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पुलिस ने इस मामले में कई पहलुओं पर जांच शुरू की है। एसओ अवध राज सिंह सेंगर का कहना है कि दंपत्ति ने आपसी विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: समाज सेविका फरहत नकवी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
