अमेठी: होटल पर बैठे लोगों को रौंदते हुए पलटी कार, एक की हुई मौत
अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रेजा गाड़ी शुकुल बाजार से जगदीशपुर की तरफ तेज रफ्तार से जाते हुए दारानगर चौराहे पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक छोटे होटल में टकराते हुए पलट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दारानगर चौराहा पर कई लोग बैठे चाय पी रहे थे तभी अचानक …
अमेठी। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रेजा गाड़ी शुकुल बाजार से जगदीशपुर की तरफ तेज रफ्तार से जाते हुए दारानगर चौराहे पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक छोटे होटल में टकराते हुए पलट गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दारानगर चौराहा पर कई लोग बैठे चाय पी रहे थे तभी अचानक शुकुल बाजार की तरफ से ब्रेजा गाड़ी जी जे 16 बी एन 8029 अनियंत्रित होकर होटल बैठे लोगों को कुचलते हुए पलट गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति को छिटपुट चोट लगी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार लाया गया जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू हुआ परंतु हालात नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने एक को ट्रामा सेंटर भेज दिया और एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
मृतक निसार अहमद पुत्र यार मोहम्मद उम्र 60 वर्ष निवासी हुजब्बर सेवरा है,दूसरा ट्रामा सेंटर भेजा गया युवक मलक बेग पुत्र फरीद बेग निवासी दारानगर उम्र 45 एवं तीसरे युवक इसरार पुत्र रफ़ीक उम्र लगभग 50 वर्ष नेवाज मदार गढ़ के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी जिससे यह घटना घटी है घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अंसार अहमद की और से स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए उल्लेख किया है कि उक्त गाड़ी को जलालुद्दीन पुत्र साकिब खान निवासी नवाज मदार गढ़ चला रहे थे, एकत्रित लोगों ने उन्हें स्थानीय थाने में पुलिस को सौंप दिया है।
पढ़ें- कन्नौज: नाली बनाने का विरोध करने पर शिक्षक पर हमला, जानें पूरा मामला
घटना को लेकर मृतक के गांव में सन्नाटा छा गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल मलक बेग पुत्र फरीद वेग निवासी दारानगर का ट्रामा सेंटर लखनऊ में खबर लिखे जाने तक उपचार चल रहा था हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल निर्मल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है वाहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घटना के संबंध में विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
