हरदोई: दहेज हत्या के मामले में पति को 15 साल की कैद
हरदोई। दहेज के खातिर अपनी पत्नी की हत्या कर देने के मामले में आरोपित पति को जुर्म साबित होने पर अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने 15 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई है। जज ने आरोपित पर जुर्माना भी लगाया। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष …
हरदोई। दहेज के खातिर अपनी पत्नी की हत्या कर देने के मामले में आरोपित पति को जुर्म साबित होने पर अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने 15 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई है। जज ने आरोपित पर जुर्माना भी लगाया। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी।
अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना माधव गंज क्षेत्र के निवासी समुखा निवासी सूरज ने दहेज की खातिर अपनी पत्नी नीलू की हत्या कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता ने आरोपित पति और उसके माता-पिता के खिलाफ नामजद दर्ज कराई। कहा कि उसने अपनी बेटी नीलू की शादी आरोपित के साथ 2 दिसंबर 2015 को की थी। जिसमें हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था।
शादी के बाद से ही उसके पति, सास-ससुर ने दहेज की खातिर उसकी बेटी को मारते-पीटते और प्रताड़ित करने लगे। जिसके चलते 22 फरवरी 2017 को उसकी बेटी नीलू की हत्या कर दी। सत्र न्यायाधीश ने अदालत के समक्ष पेश हुए सबूत के आधार पर दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर आरोपित पति पर दहेज हत्या का जुर्म साबित पाया और उसे सजा सुनाई। जबकि आरोपी सास ससुर को दोषमुक्त करार दिया।
ढाई सौ लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 12 गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर जिले के सात थानों की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सकरन थाना क्षेत्र से 60 लीटर शराब के साथ तीन लोग दबोचे गए हैं। इसी तरह लहरपुर पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कैम्प में दिव्यांग बच्चों को वितरित किये गए निशुल्क उपकरण
