हरदोई: खौलते हुए पानी से झुलसे मासूम की मौत, पुजारी के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कछौना कोतवाली के उसरहा गांव में साढ़े तीन वर्षीय मासूम मंदिर के चबूतरे पर खेल रहा था। इसी बीच मंदिर के पुजारी से हुई चूक के चलते खौलता हुआ पानी उस मासूम पर गिर पड़ा। जिससे वह झुलस गया।इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धारा 304 …

हरदोई। कछौना कोतवाली के उसरहा गांव में साढ़े तीन वर्षीय मासूम मंदिर के चबूतरे पर खेल रहा था। इसी बीच मंदिर के पुजारी से हुई चूक के चलते खौलता हुआ पानी उस मासूम पर गिर पड़ा। जिससे वह झुलस गया।इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कोतवाली कछौना के ग्राम उसरहा में एक धार्मिक मंदिर है। मन्दिर के चबूतरे पर गुरुवार की सुबह मासूम साहिल पुत्र फुरकान खेल रहा था। इसी बीच मंदिर के पुजारी कल्लू पुत्र श्री कृष्ण मंदिर के अंदर से गर्म खौलता हुआ पानी लेकर निकला। तभी अचानक हुई चूक के चलते पुजारी का पैर फिसल गया और गर्म पानी मासूम के ऊपर जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया ।

परिजनों ने नौनिहाल को संडीला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर थी। कई दिन इलाज कराने के बाद परिजन उसे घर लेकर आ गए थे।सोमवार की सुबह हालत बिगड़ गई। इस पर उसे इलाज के लिए संडीला सीएचसी ले जाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घर वाले वहां से शव को लेकर घर चले आए। जिसके बाद उन्होंने मामले की सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर पर मंदिर के पुजारी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-उच्च न्यायालय ने कहा- दिवाली खत्म, पटाखों पर रोक के खिलाफ याचिका जारी रखने का कोई औचित्य नहीं

संबंधित समाचार