हरदोई: ‘राजनीति में युवाओं की भूमिका’ पर हुई चर्चा, छात्रों से रूबरू हुए विधानसभा उपाध्यक्ष
हरदोई। सीएसएन पीजी कालेज में भव्य छात्र संसद में ‘उ.प्र.की राजनीति में युवाओं की भूमिका’ पर खुल कर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में वहां पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं से संवाद कायम करते हुए उनके साथ देश और भविष्य पर बातें साझा की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा …
हरदोई। सीएसएन पीजी कालेज में भव्य छात्र संसद में ‘उ.प्र.की राजनीति में युवाओं की भूमिका’ पर खुल कर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में वहां पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं से संवाद कायम करते हुए उनके साथ देश और भविष्य पर बातें साझा की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
भव्य छात्र संसद में पहुंचे श्री अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं से सीधा संवाद कायम करते हुए उनके साथ अपने छात्र जीवन के कई अनुभव साझा किए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कई पर सवाल करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश के विकास से जुड़ी बातें की छात्र जीवन की स्मृतियों को याद किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सुरक्षा और छात्र/छात्राओं के शैक्षिक उत्थान की बातें साझा की। प्राचार्य डा. प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनसे कालेज के समुचित विकास के लिए सहयोग की बात कही।
यह भी पढ़ें:-उच्च न्यायालय ने कहा- दिवाली खत्म, पटाखों पर रोक के खिलाफ याचिका जारी रखने का कोई औचित्य नहीं
अर्थ शास्त्र के विमलेश कुमार ने निजीकरण पर चर्चा की। दुर्गेश मिश्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। अगम सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी बात रखी। छात्र अर्पित दीक्षित, योगेश कुमार, छात्रा निधि सिंह,सविता यादव छात्र संसद में अपनी-अपनी बात रखी। राजनीति विभाग के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा और दीपक कुमार राय ने कालेज और कालेज के छात्र/ छात्राओं के उत्थान को ले कर अपना-अपना सुझाव दिया।
यह भी पढ़ें:-सुरक्षाकर्मियों पर हमला : श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों की बस पर आतंकियों का हमला, दो जवान शहीद, 12 की हालत गंभीर
