गोरखपुर: कांग्रेसियों ने बीजेपी के लिए किया सदबुद्धि यज्ञ, प्रायश्चित यात्रा निकाल किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन नगर निगम गोरखपुर परभाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए “भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ” किया गया उसके बाद ” प्रायश्चित यात्रा”निकाल कर भाजपा सरकार के कार्यो का विरोध किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने …

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन नगर निगम गोरखपुर परभाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए “भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ” किया गया उसके बाद ” प्रायश्चित यात्रा”निकाल कर भाजपा सरकार के कार्यो का विरोध किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि तथाकथित हिंदूवादी भाजपा सरकार में आज गौमाता यक सुरक्षित नही हैं। जिस प्रकार आठ ट्रक गायों को जिंदा दफना दिया गया ये बहुत निंदनीय है। गायों के लिए गौशालाओं का निर्माण जो किया गया है। उसमें भी गाय भूखे प्यासे तड़प तड़प कर मर रही है और उनकी देख रेख तक सही ढंग से नहीं हो पा रही है। गौमाता के लिए चुनाव के समय भाजपा वालों का प्रेम जागृत हो जाता है।

परंतु चुनाव बाद इसी गौमाता को भूखों या दफना कर मार दिया जा रहा है। वहीं, भाजपा के शासन में सड़कों पर भी गायें गाड़ियों से लड़कर मर जाती हैं। गायों के लिए हुए गौशाला के निर्माण के बावजूद आज सड़कों पर जगह-जगह गाय घूमते मिल जाएंगी। अत्यधिक दुर्घटना का कारण भी सड़कों पर घूमती गायों के कारण ही हो रहा।

पढ़ें: बरेली: होम लोन के नाम पर फाइनेंस कर्मचारियों ने ठगे 30 हजार

उसके बाद भी इन गौशालाओं में उन गायों को लाया नहीं जा रहा। यदि आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में लाया भी जा रहा है तो अधिकारियों के देख रेख ना करने पर यहां गायों को भूखे मर जाना पड़ रहा।इस तरह का प्रेम तथाकथित राष्ट्रवादी भाजपा सरकार की ओर से ही सम्भव है, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उक्त मौके पर उपाध्यक्ष संजय चौबे, तौकीर आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ओसामा खान,रोहन पांडेय, संजय जायसवाल, श्याम शरण श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, गणेश मिश्र, रामसमुझ सांवरा, आदिअंश गांधी, परमेश्वर पांडेय, अरशद खान, ज्ञान पांडेय, सूरज यादव, अमन, अमरनाथ यादव, राजेश्वर दुबे, राजू पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार