लाल रंग के जोड़े में खूबसूरत दिखी कैटरीना कैफ, शादी में बहनों ने निभाई ये रस्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गयें हैं। इस कपल ने राजस्थान के शाही महल में शादी रचाई। जिसके बाद से अब तक विक्की-कटरीना ​​​अपनी शाही शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। हाल ही में अदाकारा ने …

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गयें हैं। इस कपल ने राजस्थान के शाही महल में शादी रचाई। जिसके बाद से अब तक विक्की-कटरीना ​​​अपनी शाही शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर चुके हैं।

हाल ही में अदाकारा ने अपनी शादी की रस्म की एक और बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं।

कैटरीना ने लाल लहंगा पहने अपनी बहनों के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी बहनों का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में बहनों के लिए लिखा, ‘बड़े होते समय हम सभी बहनों ने एक दूसरे की सुरक्षा की है।

वे सभी मेरी ताकत के स्तंभ हैं और हम सभी एक-दूसरे को जमीन से जोड़े रखते हैं। मेरी दुआ है कि यह सब हमेशा ऐसे ही बना रहे।” तस्वीरों में देख सकते है कि कैटरीना को उनकी शादी के दिन मंडप में विक्की के पास छोड़ने उनके भाई नहीं बल्कि बहनें आई थीं।

कटरीना कैफ

 

शादी में पंजाबी रीति-रिवाज में भाई अपनी बहन को दूल्हे के पास चुनरी और फूलों की चादर में लेकर जाते हैं। लेकिन, कटरीना के लिए उनकी बहनों ने इस रस्म को पूरा किया।

सुर्ख जोड़ा, नाक में नथनी, चोकर हार और हाथों में कलीरें, पंजाबी दुल्हन बन खूब जचीं Katrina Kaif, खूब रची Vicky Kaushal के नाम की मेहंदी

संबंधित समाचार