बरेली: विहिप ने की शिक्षिका को पीटने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिशप कॉनराड में शिक्षिका की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी दंपति की गिरफ्तारी न होने पर विहिप और रुहेलखंड अभिवावक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सीओ प्रथम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में धारा भी गलत …

बरेली, अमृत विचार। बिशप कॉनराड में शिक्षिका की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी दंपति की गिरफ्तारी न होने पर विहिप और रुहेलखंड अभिवावक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सीओ प्रथम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में धारा भी गलत बढ़ाई है। लिहाजा मामले में सही धारा बढ़ाई जाए।

बिशप कॉनराड में कुछ दिनों पहले एक बच्चे के पिता फिरोज दयाल और उनकी पत्नी एकता दयाल ने स्कूल में जाकर शिक्षिका रोली खुराना के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसमें उनके कान का पर्दा भी फट गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर धारा भी बढ़ दी लेकिन आरोपी दंपति की गिरफ्तारी न होने के कारण सोमवार को विहिप और रुहेलखंड अभिवावक सेवा समिति के पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे।

एसएसपी के न होने पर सभी कोतवाली पहुंचे और सीओ प्रथम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पदाधिकारियों का यह भी कहना था कि पुलिस ने मामले में जो धारा बढ़ाई है वह गलत है। लिहाजा सही धारा को बढ़ाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विशाल मेहरोत्रा, पवन अरोड़ा, आशु अग्रवाल, संजय शुक्ला, सरदार हरजीत सिंह, रामकृष्ण शुक्ला, पंकज पांडे, एडवोकेट राजकुमार राजपूत, जीतू देवनानी समेत हरजीत सिंह लाली शामिल थे।

संबंधित समाचार