लखनऊ: मुखबिरी के शक में मुख्तार के करीबी महेंद्र की हत्या का अंदेशा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर में गत रविवार रात बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे सह ठेकेदार महेंद्र प्रसाद जायसवाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने के मामले में कई नई बातें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि महेंद्र पहले मुख्तार का ड्राइवर हुआ करता था, पर मुख्तार अंसारी के बांदा जेल में बंद …

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर में गत रविवार रात बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे सह ठेकेदार महेंद्र प्रसाद जायसवाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने के मामले में कई नई बातें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि महेंद्र पहले मुख्तार का ड्राइवर हुआ करता था, पर मुख्तार अंसारी के बांदा जेल में बंद होने के बाद से महेंद्र उसके गुट से हट गया था और गाजीपुर छोड़कर लखनऊ में जगह बदल-बदल कर रहने लगा।

घटना के दिन उसके शव के पास से काकोरी और सआददतगंज के दो अलग-अलग पतों के आधार कार्ड भी मिले हैं। गत दिनों लखनऊ पुलिस ने मुख्तार के कई गुर्गों को मुठभेड़ में मार गिराया था, जब वे लखनऊ में एक बिल्डर की हत्या करने के इरादे से आए हुए थे। कयास लगाया जा रहा है कि महेंद्र ने ही इसकी मुखबिरी की थी, इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई। इसमें मुख्तार के एक करीबी के शामिल होने की बात भी सुनने को मिल रही है। पुलिस भी इस मामले की जांच आपसी रंजिश आर गैंग के वर्चस्व की लड़ाई के दृष्टिकोण से कर रही है।

सबसे छिपता फिर रहा था महेंद्र

पता चला है कि गाजीपुर से आने के बाद महेंद्र लगातार अपने पते बदल-बदल कर सबसे छिपता हुआ लखनऊ में रह रहा था। परिवार के लोगों ने भी उससे नाता तोड़ लिया था। रविवार रात महेंद्र की हत्या के बाद सोमवार दोपहर तक उसका कोई भी परिजन पुलिस के समक्ष या पोस्टमार्टम में नहीं आया। बताया जाता है कि लखनऊ आने के बाद महेंद्र ने सआददतगंज में दूसरी शादी कर ली थी। इसलिए परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तैयार किया हत्यारों का रूट मैप

डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग ने बताया कि ठेकेदार महेंद्र की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद की बात समाने आ रही है। हत्यारों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी में कैद संदिग्धों के फोटो का क्रिमनल डाटा बेस से मिलान कराया जा रहा है। साथ ही फुटेज के आधार पर हत्यारों का एक रूट मैप भी तैयार किया गया है। फुटेज से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्यारों की धरपकड़ के लिए सर्विलांस टीम, क्राइम ब्रांच व सर्किल फोर्स को लगाया गया है। गाजीपुर में भी महेंद्र के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डॉक्टर दंपति निकले कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजी गई रिपोर्ट

संबंधित समाचार