कोविड अलर्ट: कैलिफोर्निया में अब इन नियमों का करना होगा पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन लोगों के अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के नियम को दोबारा लागू करने की तैयारी कर रहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम के प्रशासन ने घोषणा की है कि अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का नया …

सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन लोगों के अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के नियम को दोबारा लागू करने की तैयारी कर रहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम के प्रशासन ने घोषणा की है कि अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का नया नियम बुधवार से 15 जनवरी तक लागू रहेगा।

यह नियम ऐसे समय लागू किया जा रहा जब छुट्टियों का सत्र शुरू होने वाला हैं और लोगों का आवागमन बढ़ने से कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने की आंशका काफी बढ़ गई है। कैलिफोर्निया में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की दर में 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य सेवा सचिव डॉ. मार्क गैली ने सोमवार को कहा कि हम जानते हैं कि लोग काफी लंबे समय से परिस्थितियों के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। सच कहूं, तो मैं भी ऐसा ही चाहता हूं। यह बहुत ही जटिल समय है जब हमें ऐसे कड़े फैसले लेने होंगे।

ये भी पढ़े-

इंडोनेशिया: समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सूनामी का अलर्ट जारी

 

संबंधित समाचार