शाहजहांपुर: 35 करोड़ की चरस की तस्करी करने के लिए कर रहे थे बस का इंतजार, यूपी STF ने तीन को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर एसओजी और रोजा थाना पुलिस की मदद से रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा सीएचसी से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है ।तीनों तस्कर बब्लू कुमार, रामकुमार और मोहम्मद हनीफ बहराइच जिले के रहने वाले हैं। तीनों तस्कर नेपाल से चरस लाकर उसकी तस्करी पंजाब, …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर एसओजी और रोजा थाना पुलिस की मदद से रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा सीएचसी से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है ।तीनों तस्कर बब्लू कुमार, रामकुमार और मोहम्मद हनीफ बहराइच जिले के रहने वाले हैं। तीनों तस्कर नेपाल से चरस लाकर उसकी तस्करी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में करते हैं।
बीती रात तीनों तस्कर 17 किलो चरस लेकर हाइवे पर स्थित भावलखेड़ा सीएचसी के पास एक बस इंतजार कर रहे थे। इतनी बड़ी मात्रा में चरस की तस्करी बेखौफ तस्कर बस से करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बस आने से पहले यूपी एसटीएफ ने एसओजी और रोजा थाना पुलिस की मदद से तीनों तस्करों को भावलखेड़ा सीएचसी के पास से गिरफ्तार किया है।
उनके पास से 17 किलो चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से एक नेपाली सिम भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी एस आनन्द ने बताया कि यूपी एसटीएफ ने एसओजी और रोजा पुलिस की मदद से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है । तीनों तस्कर बहराइच के रहने वाले हैं। बरामद चरस की कीमत 35 करोड़ रुपये है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
