मेरठ: धरने पर बैठे किसान की मौत पर मचा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक युवा किसान की मौत से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया और शव को बीच रास्ते पर रख कर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शताब्दी नगर सेक्टर 4 बी में भारतीय किसान …

मेरठ। जिले में नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक युवा किसान की मौत से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया और शव को बीच रास्ते पर रख कर धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शताब्दी नगर सेक्टर 4 बी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से धरना जारी है।

बताया गया है कि कंचनपुर घोपला गांव निवासी 27 साल के किसान राहुल सोमवार रात अपने पिता कृष्णपाल चौधरी के साथ धरने पर बैठा था। आज तड़के किसी समय ठंड लग जाने से उसकी मृत्यु हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर किसान धरना स्थल पर जमा हो गए। भाकियू नेता विजयपाल घोपला के आवाहन पर उग्र किसान शव को रखकर हंगामा करने लगे और वहीं धरने पर बैठ गए।

जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर किसानों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शव नहीं उठने दिया। किसानों की मांग थी कि मृतक किसान की मां को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

मुरादाबाद की महिलाएं बोलीं- हरनाज कौर संधू ने बढ़ाया देश की बेटियों का मान

चंडीगढ़ की पंजाबी कुड़ी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चारों ओर खुशी का माहौल है। ऐसे में महानगर की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि 21 साल बाद देश को तीसरी बार खिताब से नवाजा गया है। संधू से भारत की सुंदरता व सादगी का परचम लहराया है, जो देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद की महिलाएं बोलीं- हरनाज कौर संधू ने बढ़ाया देश की बेटियों का मान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका