रायबरेली: सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रायबरेली। सड़क हादसे में घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विदित हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह गांव की रहने वाली 50 साल की कुसमा देवी पत्नी स्वर्गीय कृपा शंकर जो 11 दिसम्बर को अपने एक …
रायबरेली। सड़क हादसे में घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विदित हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह गांव की रहने वाली 50 साल की कुसमा देवी पत्नी स्वर्गीय कृपा शंकर जो 11 दिसम्बर को अपने एक रिश्तेदार के था थाना क्षेत्र के लाही बॉर्डर अपने मायके मायके गई थी। जहां सभी से मुलाकात करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने घर वापस लौट रही थी। तभी-हैदरगढ़ महराजगंज हाईवे पर अचानक बाइक के सामने घोड़ा जाने से बाइक घोड़े से टकरा गई थी। जिसमें बाइक चालक को जहां हल्की चोटें आई थी वही बाइक से नीचे गिरी कुसमा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया था। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात डॉक्टरों ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन महिला का इलाज राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे जहां मंगलवार की सुबह 5 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। जिसकी खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि महिला के कोई संतान नही थी इसलिए वह अपने रिश्तेदार प्रमोद सोनी को साथ रखे हुए थी। महिला की मौत से प्रमोद सोनी और उसकी पत्नी लक्ष्मी सोनी सहित रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- केरल HC ने एक केस के आधार पर राज्य के हालात को बताया डरावना, एक शख्स ने 12 लोगों के पैर काटकर सड़क पर फेंके
