विधानसभा चुनाव: ममता का बीजेपी पर हमला, कहा- चुनाव के समय ही गंगा याद आती है, बाद में शवों को फेंका जाता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी ने मंगलवार को गोवा यात्रा के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। कहा बीजेपी को चुनाव के समय ही गंगा याद आती है। उसी समय में गंगा में डुबकी लगाई जाती है। मगर चुनाव के बाद गंगा में शव फेंके जाते है। बाद में उसे पूछने वाला कोई …

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी ने मंगलवार को गोवा यात्रा के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। कहा बीजेपी को चुनाव के समय ही गंगा याद आती है। उसी समय में गंगा में डुबकी लगाई जाती है। मगर चुनाव के बाद गंगा में शव फेंके जाते है। बाद में उसे पूछने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि बीजेपी को फिर गंगा याद नहीं आती। इतना ही नहीं, ममता ने टीएमसी को बीजेपी का विकल्प बताया है।

टीएमसी की नई परिभाषा
यात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को एक नई दी। कहा कि टीमएसी का मतलब सिर्फ तृणमूल कांग्रेस ही नहीं बल्कि  टेंपल (Temple), मॉस्क (Mosque), चर्च (Church) यानी मंदिर, मस्जिद और चर्च हैं। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां (गोवा में) बीजेपी का विकल्प हैं। हम पीछे नहीं हटने वाले नहीं, जो हमारे साथ आना चाहते हैं वो आएं।

ममता का धर्मिक एकता की राजनीति पर जोर
दरअसल, ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा चुनाव से ही धार्मिक एकता की राजनीति पर जोर दे रही हैं। उन्होंने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान भी बार-बार खुद को और पार्टी को धर्मनिरपेक्ष साबित करने की कोशिश की। हांलाकि इससे पहले ममता और टीएमसी पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगता रहा है।

संबंधित समाचार