अयोध्या: चिकित्सक के घर से दस लाख के जेवर व नकदी चोरों ने किया पार
गोसाईगंज (अयोध्या)। जनपद के चिकित्सकों को इन दिनों चोर निशाना बना रहे हैं। अभी शहर के दो चिकित्सकों के घर लाखों की चोरी हुए कुछ ही दिन बीता था कि मंगलवार को गोसाईगंज में चोरों ने एक चिकित्सक के घर धावा बोल दिया। दस लाख से भी ज्यादा के गहने व नकदी उठा ले गए। …
गोसाईगंज (अयोध्या)। जनपद के चिकित्सकों को इन दिनों चोर निशाना बना रहे हैं। अभी शहर के दो चिकित्सकों के घर लाखों की चोरी हुए कुछ ही दिन बीता था कि मंगलवार को गोसाईगंज में चोरों ने एक चिकित्सक के घर धावा बोल दिया। दस लाख से भी ज्यादा के गहने व नकदी उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामला गोसाईगंज सीएचसी में तैनात चिकित्सक विजेंद्र कुमार के घर का है। डॉ. विजेंद्र मुख्यालय पर पोस्टमार्टम ड्यूटी पर आए हुए थे। डॉक्टर की पत्नी कॉलेज में पढ़ाने गई थीं। इस दौरान चोरों ने घर खाली पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। बिजेंद्र ने बताया कि कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खुली थी।
चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर अंदर रखे हीरे की अंगूठी, सोने का नेकलेश, कंगन, अंगूठी, चैन व चांदी के कई जोड़ी पायल सहित तमाम सामान गायब थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।
ब्राह्मणों को जगाने के निकाली चाणक्य संकल्प यात्रा
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे नाका हनुमान गढ़ी से चाणक्य संकल्प जनजागरण रथ यात्रा का शुभारंभ किया। परिषद के संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। राम अनुज तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। यात्रा इसी उद्देश्य से शुरू की गई है, जो पूरे जनपद के हर ब्लॉकों में जा जाकर ब्राह्मणों को जगाने का कार्य करेगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी संगठन द्वारा यात्राएं निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव: ममता का बीजेपी पर हमला, कहा- चुनाव के समय ही गंगा याद आती है, बाद में शवों को फेंका जाता है
