संभल : घर से घूमने निकले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बहजोई रोड सिम्स कॉलेज के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मेवाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 108 को दी। मौके पर पहुंचकर …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बहजोई रोड सिम्स कॉलेज के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मेवाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 108 को दी।

मौके पर पहुंचकर डायल 108 द्वारा बाइक चालक को सीएससी चंदौसी में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है की बाइक चालक मेवाराम (32) पुत्र कुंदन लाल मौर्या घर से अपनी पल्सर बाइक लेकर घूमने को निकला जैसे ही वह चंदौसी बहजोई रोड स्थित सिम्स कॉलेज के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई जिसमें से किसी ने डायल 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 108 द्वारा घायल बाइक चालक को चंदौसी सीएससी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह सीएससी चंदौसी पहुंचे जहां बाइक चालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि बाइक चालक मेवाराम की दो छोटी छोटी बेटियां हैं। लगभग चार साल पहले मेवाराम की शादी हुई थी। मेवाराम बताशे बनाने का काम करता था। मेवाराम शाम 4 बजे घर से घूमने निकला था और इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार