बाराबंकी: एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने युवक को लगाया 28 हजार का चूना
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में शातिर ठग ने जावेद का एटीएम कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का पता तब चला जब खाताधारक के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला फैयाज पूरा निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद शब्बीर का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। विगत एक दिवस पूर्व …
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में शातिर ठग ने जावेद का एटीएम कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का पता तब चला जब खाताधारक के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला फैयाज पूरा निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद शब्बीर का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। विगत एक दिवस पूर्व कस्बा मुंशीगंज स्थित एटीएम बैंक के पैसे निकालने गया था।
सर्वर डाउन होने की वजह से पैसे नहीं निकाल सका। वह कस्बा स्थित यूनियन बैंक में जावेद जब पैसे निकालने लगा, वहां मौजूद शातिर ठग ने बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड बदलकर 28 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का पता जब चला जब पीड़ित जावेद के घर पहुंचते ही मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए। गणित खाताधारक के खाते में मौजूद पूरे 28000 रुपये शातिर ठग ने साफ कर दिए।जिसकी सूचना पीड़ित ने लिखित शिकायत की है, वही पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार साल का बच्चा खेलते हुए तालाब में गिरा, डूबने से हुई मौत
फतेहपुर-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के छंगेपुर गांव स्थित तालाब में डूबने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से पूर्व बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के तलाश पर बच्चे का शव घंटों बाद तालाब में मिला है। परिजन बिना पीएम अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के छंगेपुर निवासी छोटेलाल का चार वर्षीय बेटा सौरभ मंगलवार की दोपहर बाद घर के पास खेल रहा था।
खेलते खेलते वह कुछ दूर पर स्थित तालाब के किनारे जा पहुंचा। और वह डूब गया। कुछ देर बाद परिजनों ने जब सौरभ की तलाश शुरू की। तो उसका शव तालाब में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। किन्तु परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन पीएम नहीं करना चाहते थे, लिखित देकर अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश ने अपने ‘आखिरी समय’ वाले बयान पर दी सफाई, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात
