लखनऊ: 50 लाख के चरस के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जनपद शाहजहांपुर के भावलखेड़ा प्रखंड से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मौके पर तीनों तस्करों के पास से 17 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस भी बरामद किया है। जिसे सहारनपुर सप्लाई में बेचने के लिए ले जाया …

लखनऊ। अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जनपद शाहजहांपुर के भावलखेड़ा प्रखंड से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मौके पर तीनों तस्करों के पास से 17 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस भी बरामद किया है। जिसे सहारनपुर सप्लाई में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इस चरस की कुल बाजार कीमत करीब 50 लाख रूपये बताई जा रही है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ की ओर से बताया गया कि पिछले कई दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राज्जीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी। इसे लेकर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। आदेश के आलोक में एसटीएफ लखनऊ के एसीपी सत्यसेन यादव के निर्देश पर उनि सत्यप्रकाश सिंह की टीम गठित काम कर रही थी।

इस दौरान जानकारी मिली की नेपाल से चरस लाकर हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी यूपी के विभिन्न जनपदों में बेचा जा रहा है। सूचना पर टीम जनपद शाहजहांपुर में जांच के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की भावलखेडा सीएचसी तिराहे के समीप कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं। जिनके पास अवैध सामान है, जो किसी का इन्तजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापेमारी कर भावलखेडा सीएचसी तिराहे के समीप 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 17 किलो 500 ग्राम चरस, तीन मोबाइल व 1700 रूपये नगद बरामद किये गये। गिरफ्तार तीनों युवक जनपद बहराइच के रहने वाले हैं। उनकी पहचान थाना मटेरा अंतर्गत अल्लापुरवा निवासी हनीफ, थाना नानपारा अंतर्गत केशपुर निवासी रामकुमार और बबलू सोनकर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे नेपाल से बार्डर पार कर चरस लाते हैं और दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं। जिसे यहां ऊंचे दाम में बेचा जाता है। वे इस स्टॉक को सहारनपुर निवासी डॉ जावेद को सप्लाई करने ले जा रहे थे। अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ जावेद को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने शिया वक्फ बोर्ड के सभी पदों से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार