बरेली: पुल बनवाओगे तो वोट नहीं पाओगे के लगाए पोस्टर
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल के निर्माण का टेंडर होने के साथ ही फिर से विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बैठक कर दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए हैं। पुल बनाओगे तो वोट नहीं पाओगे के नारे लगाकर व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिए है। जबकि स्मार्ट सिटी कंपनी …
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल के निर्माण का टेंडर होने के साथ ही फिर से विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय दुकानदारों ने बैठक कर दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए हैं। पुल बनाओगे तो वोट नहीं पाओगे के नारे लगाकर व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिए है। जबकि स्मार्ट सिटी कंपनी ने पुल निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
व्यापारियों की बैठक में समाजसेवी नदीम शमसी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भावनाओं के विरूद्ध जाना किसी भी तरीके से जनहित में नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य कराया जाता है तो फिर व्यापारी किसी भी कीमत पर पुल निर्माण नहीं होने देंगे। धरना प्रदर्शन बाजार बंद एवं हर तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा शीघ्र ही सभी संगठनों की एक बैठक बुलाकर आगे की लड़ाई किस तरीके से जारी की जाए। इस पर रणनीति तय की जाएगी।
व्यापारी नेता संजय आनंद ने कहा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए थे और व्यापारियों का नुकसान लिख कर दिया था। जल्द ही विरोध के सुर तेज करेंगे। राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा व्यापारी हित के लिए बहुत जल्द अनशन पर दुकानदार बैठेंगे। बैठक में लोकेश कारला, भूपेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह प्रिंस, दीपक अग्रवाल, गुड्डू ठाकुर, अखिलेश पाठक, अमित, अमरजीत सिंह, विजय, अमित खनिजा आदि रहे।
