कानपुर: दरिंदे ने मासूम को दबोचा, अधिकारियों के संज्ञान लेने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर। भीतरगांव के साढ़ थाना में एसपी आउटर व सीओ घाटमपुर के संज्ञान लेने पर साढ़ थाना पुलिस ने मासूम के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। साढ़ थाना क्षेत्र की भीतरगांव चौकी से सटे एक गांव में घर से ट्यूबबेल जा रही एक मासूम …

घाटमपुर/कानपुर। भीतरगांव के साढ़ थाना में एसपी आउटर व सीओ घाटमपुर के संज्ञान लेने पर साढ़ थाना पुलिस ने मासूम के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। साढ़ थाना क्षेत्र की भीतरगांव चौकी से सटे एक गांव में घर से ट्यूबबेल जा रही एक मासूम को गांव के ही एक गैर बिरादरी युवक द्वारा दबोच कर उसके साथ बदनियती करने का आरोप लगा पीड़ित के पिता ने चौकी भीतरगांव में बीते गुरुवार को शिकायती प्रार्थना दिया।

लेकिन चौकी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख थाना साढ़ में न्याय की गुहार लगाई थी।लेकिन थाना पुलिस द्वारा भी हीलाहवाली देख पीड़िता के पिता ने एसपी आउटर को पूरा मामला बताया।मंगलवार को एसपी आउटर अजीत सिन्हा व सीओ घाटमपुर ने थाना साढ़ पहुंच पूरी जांच पड़ताल की और पीड़िता के गांव पहुंच मौका मुआयना कर मौजुद लोगो से जानकारी जुटाई।थानाध्यक्ष साढ़ पवन कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के साथ पास्को एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

हथियारों की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

कानपुर। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अरमापुर स्टेट आरमरीना स्टेडियम में लगाई गई छय दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन आयुध उत्पादों को देखने के लिए स्कूली बच्चो, महिलाएं, पुरुष एवं अन्य जनमानस से जुड़े हुए लोग हथियारों को देखकर उनके बारे में जानकारी कर काफी प्रसन्न एवं खुश हुए। बच्चों से पूछने पर उन्होंने कहा की हम लोगों को भी यह जानकारी होनी चाहिए कि हमारे अर्धसैनिक बल एवं हमारी सेना किन हथियारों के दम पर हमारी रक्षा करती है।

हम लोग प्रदर्शनी देखकर अभिभूत हैं उप निर्देशक अरुण कस्तवार ने कहा कि यह प्रदर्शनी कानपुर के आम जनमानस के लिए लगाई गई है ज्यादा से ज्यादा लोग आकर आर्म्स को देख सकते हैं एवं इस प्रदर्शनी में विशेषज्ञ लोग भी बैठे हुए हैं उनसे भी आर्म्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रदर्शनी में संदीप कन्हाई (अपर महाप्रबंधक) अरुण कस्तवार (उप निर्देशक) अनुज तिवारी (कार्य प्रबंधक) विनय अवस्थी, पंकज सिंह, इमरान खान, संजय शुक्ला, ओम प्रकाश आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कोटेदार को मिले खाद्यान्न के कट्टे में भूसा भरा होने का दावा

संबंधित समाचार