बरेली: पड़ी डांट तो आई सफाई कर्मी को रिलीव करने की याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीडीओ की सख्ती के बाद भी आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक कार्यालय में अटैच सफाई कर्मी को रिलीव नहीं किए जाने का मामला एक बार फिर मंगलवार को सुर्खियों में आया। डीपीआरओ ने संबंधित ब्लाक के बीडीओ को तत्काल सफाई कर्मी को उसके मूल तैनाती वाले गांव में भेजने के निर्देश दिए हैं। …

बरेली, अमृत विचार। सीडीओ की सख्ती के बाद भी आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक कार्यालय में अटैच सफाई कर्मी को रिलीव नहीं किए जाने का मामला एक बार फिर मंगलवार को सुर्खियों में आया। डीपीआरओ ने संबंधित ब्लाक के बीडीओ को तत्काल सफाई कर्मी को उसके मूल तैनाती वाले गांव में भेजने के निर्देश दिए हैं।
मामला आलमपुर जाफराबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत झिंझरी का है। यहां गांव की सफाई व्यवस्था का जिम्मा सफाई कर्मचारी अमित शाक्य पर है। सूत्रों की मानें तो मौखिक तौर पर उसको बीडीओ कार्यालय से पिछले कई महीनों से अटैच कर रखा है।

पिछले दिनों पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश यादव और प्रधान उमेश सिंह ने सीडीओ और डीपीआरओ कार्यालय में इसको लेकर शिकायत की थी। आरोप था कि सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। सड़क पर नाली का पानी बहाने से लोगों को आवगमन में दिक्कत होती है। गांव में तैनात सफाई कर्मी ने ब्लाक स्तर पर अफसरों से जुगाड़ तिगाड़ कर खुद को ब्लाक कार्यालय में अटैच करा लिया है। गांव में किसी भी सफाई कर्मी को तैनात किए जाने की मांग की।

इस पर सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने गांव में तत्काल सफाई कर्मी को भेजने की बात कही, लेकिन स्थिति जस की तस रही। मंगलवार को यह प्रकरण फिर सीडीओ कायार्लय पहुंचा जिसके बाद संबंधित बीडीओ को तत्काल सफाई कर्मी को उसको मूल तैनाती वाली गांव भेजने के निर्देश दे दिए गए।

संबंधित समाचार