बरेली: अध्यक्ष के लिए होगा घमासान, पांच प्रत्याशी मैदान में

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, विधि संवाददाता, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव में विभिन्न पदों पर लड़ने के लिए पक्के इरादे से मैदान में उतरे 66 प्रत्याशी अधिवक्ताओं में से मंगलवार को किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारियों के पैनल ने शाम 4 बजे तक इंतजार करने के बाद सभी 66 नामांकन पत्रों …

बरेली, विधि संवाददाता, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव में विभिन्न पदों पर लड़ने के लिए पक्के इरादे से मैदान में उतरे 66 प्रत्याशी अधिवक्ताओं में से मंगलवार को किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारियों के पैनल ने शाम 4 बजे तक इंतजार करने के बाद सभी 66 नामांकन पत्रों के अनुसार सूची जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवा दी। मुख्य चुनाव अधिकारी सतेन्द्र शंकर सक्सेना ‘‘सुबोध‘‘ एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी जिनमें अनिल कुमार द्विवेदी, अरविन्द कुमार, मोती राम मौर्य, शशि कान्त शर्मा, श्याम नन्दन सिंह गंगवार हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी 5 प्रत्याशी जिनमें अजय कुमार निम, राकेश कुमार श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह, विजय कुमार शर्मा, योगेश गिरी गोस्वामी किस्मत आजमां रहे हैं।

उपाध्यक्ष पद पर भी 5 प्रत्याशी हैं जिनमें अमित कुमार सिंह, अमित सक्सेना, अनुपम अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार पाठक, विजय पाल दांव लगा रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मात्र 2 ही प्रत्याशी हैं जिनमें अनुज कुमार गंगवार व ललित कुमार गंगवार हैं। सचिव पद पर 7 प्रत्याशी हैं, जिनमें बीते उपचुनाव में भारी मतों से जीतने वाले निर्वतमान सचिव वीरेन्द्र प्रसाद ध्यानी के अलावा अजय शर्मा, धर्मवीर गुप्ता, मो. असलम, संजय कुमार वर्मा, शशिकान्त तिवारी व शेर सिंह मैदान में उतरे हुए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी जिनमें दीपक पाण्डे, जय पाल सिंह व सुनील कुमार नेगी हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 7 प्रत्याशी जिनमें अमर दीप सक्सेना, मो. नसीम सैफी, मुकेश कुमार गोस्वामी, निशा, प्रदीप कुमार गंगवार, ओमजय मृत्युंजय मिश्रा हैं।

संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर 3 प्रत्याशी जिनमें अमर सिंह, अंकित सक्सेना, राकेश बाबू आर्य हैं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर 4 प्रत्याशी जिनमें अजय प्रकाश शर्मा, रूपेश कुमार, संजय देव सिंह भदौरिया, संजीव कुमार है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 प्रत्याशी जिनमें अमित अवस्थी, अमित कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, अनूप कुमार दीक्षित, अशोक कुमार शर्मा, धर्म नारायन शर्मा, फिरोज मो. मुरारी लाल, संतोष कुमार मौर्य, उपमेन्द्र स्वरूप सक्सेना, विनोद सिंह हैं।

वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 15 प्रत्याशियों जिनमें आदि वीर, अजय कुमार मौर्य, अनुज कुमार, अनूप सिन्हा, महेन्द्र पाल, मनोज पाण्डेय, परवेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद गौरव, प्रर्मिला सिन्हा, पुनीत कुमार आर्य, रोहित कुमार, सलीम, शुभआशीष सिंह, उमेश कुमार खण्डेलवाल, विराट कन्नौजिया आदि चुनावी समर में डटे हुए हैं।

संबंधित समाचार