रायबरेली: वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, जानें पूरा मामला…
रायबरेली। बीते सोमवार को कूड़ेदान में कोरोना वैक्सीन की शीशियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये दावा किया गया था कि वीडियो ऊंचाहार सीएचसी का है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि बीते सोमवार को कूड़ेदान में कोविड वैक्सीन की शीशियां …
रायबरेली। बीते सोमवार को कूड़ेदान में कोरोना वैक्सीन की शीशियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये दावा किया गया था कि वीडियो ऊंचाहार सीएचसी का है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को कूड़ेदान में कोविड वैक्सीन की शीशियां पड़े होने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था वायरल वीडियो में ये दावा किया गया था कि वीडियो ऊंचाहार सीएचसी का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही की बात कही थी। मामले की जांच करने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने वैक्सीन भंडारण करने वाले कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया, जिसके उन्होंने कक्ष प्रभारी स्टाफ नर्स कविता को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पढ़ें- महिला वनडे विश्व कप: भारत का पहला मैच पाकिस्तान से, आईसीसी ने की घोषणा
इसके अलावा उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज के बावत जानकारी हासिल की। जिसके बाद नसबंदी के बावत सर्जन डॉ महमूद अख्तर से जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक व आशा बहुओं से कार्य में प्रगति बढ़ाने को कहा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि वैक्सीन के वायरल वीडियो की जांच करने आये थे। जांचोपरांत प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो इस सीएचसी का नहीं है। बाकी अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ शुभकरन, डॉ शिव त्रिपाठी, डॉ हिमांशु त्रिपाठी, डॉ प्रवीण मौर्य समेत सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
