लखनऊ: खाली पड़े 58 हजार पदों को जल्द भरेगा यूपीएसएसएससी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके आधार पर तय प्रक्रिया के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
पढ़ें-लखीमपुर मामले में आया नया मोड़, सोची समझी साजिश के तहत मुकदमा हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला…
मौजूदा समय में निकायों में अकेंद्रियत पदों को भरने के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है। कुछ लिखा है तो खाली पदों पर भर्तियां कर लेते हैं और कुछ मैं सालों साल पद खाली रहते हैं। इस से काम प्रभावित होता है। नगर विकास विभाग इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के लिए भर्ती की एकीकृत व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे निगाहों में अधिक समय तक पद खाली नहीं रहेंगे और भरने में मनमानी नहीं चलेगी।
पढ़ें- रायबरेली: सहकारी केंद्रों पर डीएपी का संकट, किसान परेशान
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के निकायों में मनमाने तरीके से पदों पर होने वाली भर्तियां अब नहीं हो पाएंगी। समूह के पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) करेगा। अब तक स्थानीय स्तर पर भर्तियां होती आ रही है। समूह चालकों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए राज्य सरकार के कर्मियों की नियमावली लागू होगी। अकेंद्रियत सेवा के कार्मिकों को 50 साल की आयु प्राप्त कर लेने पर किसी भी समय नोटिस देकर रिटायर किया जा सकेगा।
