मुरादाबाद : कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा लैपटॉप, 30 का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए अच्छी खबर है। नए साल पर सरकार बच्चों को लैपटॉप देगी। शासन द्वारा पत्र जारी कर लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की जाएगी। फिलहाल 30 बच्चों का चयन हुआ है, जिन्हें मुख्यमंत्री …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए अच्छी खबर है। नए साल पर सरकार बच्चों को लैपटॉप देगी। शासन द्वारा पत्र जारी कर लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की जाएगी। फिलहाल 30 बच्चों का चयन हुआ है, जिन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के दूसरे चरण में लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए जनपद को 36 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।

अधिकारी की मानें तो जांच जारी है, बच्चों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कोरोना काल में मां-बाप को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई व लड़कियों के विवाह तक के लिए शासन ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की थी। जनपद में ऐसे 236 बच्चे चिह्नित हुए हैं। इनमें 18 बच्चे ऐसे हैं, जिनके सिर से मां-पिता दोनों का साया हट गया।

विभाग द्वारा इन बच्चों के खाते में प्रतिमाह 4000 रुपये भेजा है। नवंबर में शासन से बजट मिलने ने बाद दूसरी किस्त भी भेजी जा रही है। शासन द्वारा अब योजना के दूसरे चरण में लैपटॉप दिया जाएगा, जिसकी शरीद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा 30 बच्चों का चयन पूरा हो गया है। यह बच्चे कक्षा नौ व उससे ऊपर की कक्षा में पढ़ रहे हैं। कोरोना काल में अन्य बीमारी व एक्सीडेंट या अन्य घटना में परिजनों को गवाने वाले अनाथ बच्चों के लिए सीएम ने बाल सेवा योजना(सामान्य) का ऐलान किया।

योजना के तहत बच्चों को 2500 रुपये प्रति माह और स्कूल फीस मांग कराने का प्रावधान है। जिले में ऐसे 50 बच्चें चयनित किए गए। इसके खातों में डीबीटी से 2500 रुपये का अनुदान भेजा जा रहा है। ऐसे बच्चों की फीस माफ करने के लिए डीपीओ प्रिया पटेल ने स्कूलों को पत्र भी भेजा है।

डीपीओ प्रिया पटेल ने बताया कि शासन से निर्देशानुसार जैम पोर्टल के माध्यम से लैपटॉप की खरीद जल्द शुरू की जाएगी। शासन से 60 बच्चों के सापेक्ष 36 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। वर्तमान में विभाग द्वारा जांच में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे 30 बच्चे चयनित हुए हैं, जिन्हें लैपटॉप दिया जाएगा।

संबंधित समाचार