दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला की प्रक्रिया शूरू, सात जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है। शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने ही दाखिला प्रक्रिया कार्यक्रम को अधिसूचित किया था। कोविड-19 महामारी के कारण पिछली बार नर्सरी दाखिला की …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है। शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने ही दाखिला प्रक्रिया कार्यक्रम को अधिसूचित किया था। कोविड-19 महामारी के कारण पिछली बार नर्सरी दाखिला की प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू हो सकी थी।

शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा, ”दाखिला के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची चार फरवरी को, उसके बाद 21 फरवरी को दूसरी सूची जबकि सीटों के शेष रह जाने पर 15 मार्च को संभवत: अंतिम सूची जारी की जाएगी। दाखिले की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी।”

इसे भी पढ़ें…

SBI PO Result 2021: एसबीआई ने जारी किया पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार