लखनऊ: संस्कृत विषय की मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानें कैसे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की ओर से सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2020-21 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों को 10 माह का संस्कृत साहित्य और सामान्य अध्ययन की पढ़ाई करायी जाएगी। कार्यक्रम में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर है। ये विद्यार्थी 26 से 30 दिसम्बर के बीच …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की ओर से सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2020-21 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों को 10 माह का संस्कृत साहित्य और सामान्य अध्ययन की पढ़ाई करायी जाएगी।

कार्यक्रम में पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर है। ये विद्यार्थी 26 से 30 दिसम्बर के बीच संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ में आकर प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड की गयी है। जानकारी के लिए 9936469208 अथवा 6390006920 हेल्पलाइन सेवा पर संपर्क किया जा सकता है।

आवेदन सिविल सेवा के लिए बनाए गए एपलिकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्कृत संस्थानम् के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि सिविल सेवा निशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम, तृतीय सत्र 2021-22 में सीधे प्रवेश प्रारम्भ है।

पढ़ें- खेल मंत्री ठाकुर ने कोहली और रोहित के बीच समीकरण को लेकर अटकलों पर कहा- खेल से बड़ा कोई नही

उन्होंने बताया कि आवेदक के लिए स्नातक एवं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण (यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय), अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए (सभी वर्ग के अभ्यर्थी) अनिवार्य शर्त के रूप में मुख्य परीक्षा में संस्कृत साहित्य विषय तथा विशेष शर्त के रूप में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने यूपीएससी अथवा यूपीपीसीएस 2020-21 उत्तीर्ण की हो, निर्धारित है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश 30 दिसम्बर, 2021 तक दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थियों की संख्या 15 से अधिक हुई तो ऐसे विद्यार्थियों को वरीयता दी जायेगी, जिन्होंने पूर्व में सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार दिया हो।

पढ़ें- 18 दिसंबर को पीएम मोदी शाहजहांपुर जिले में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

संबंधित समाचार