Modi Cabinet Decision: देश में बनेंगे सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बोर्ड, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएलआई योजना को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) और डिस्प्ले बोर्ड के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस योजना के तहत अगले 5-6 वर्षों में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण में 76,000 करोड़ रुपये के …

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) और डिस्प्ले बोर्ड के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस योजना के तहत अगले 5-6 वर्षों में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण में 76,000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान जताया गया है। दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले से माइक्रोचिप के डिजाइन, विनिर्माण, पैकिंग और परीक्षण में मदद मिलेगी तथा एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होगा।

इसे भी पढ़ें…

स्पोर्ट्सवेयर खरीदना अब हैगा आसान, एडिडास इंडिया ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

संबंधित समाचार