अयोध्या: अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस समारोह में आएंगे डॉ. भरत व डॉ. नंदिता
अयोध्या। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस के अवसर पर 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले माटी रतन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी नेशनल कौसिंल फॉर रूरल एजुकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन डॉ.भरत पाठक होंगे। पाठक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे व गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय …
अयोध्या। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस के अवसर पर 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले माटी रतन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी नेशनल कौसिंल फॉर रूरल एजुकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन डॉ.भरत पाठक होंगे। पाठक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे व गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी है।
अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि समारोह की विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ.नंदिता पाठक होंगी। उन्होंने बताया कि समारोह में नगर के छह माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी तथा दानबहादुर सिंह ने सूची प्रदान कर दी है।
सूर्यकांत के अनुसार मनोहर लाल इंटर कॉलेज से विशाल सिंह बनौधा, आदर्श इंटर कॉलेज से मो. कैफ, जीजीआइसी से मोनिका मौर्या, साहबदीन इंटर कॉलेज से सुनीता पाल, फार्ब्स इंटर कॉलेज से शारिया अयूबी, जीआईसी से अमरजीत को डॉ.शैलेश पाण्डेय और गीता देवी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान करेंगी।
अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक
अयोध्या में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी करके उदया पब्लिक स्कूल चौराहे से नयाघाट- फैजाबाद मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे न सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को ही दिक्कत हुई, बल्कि श्री राम अस्पताल इलाज कराने जा रहे मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि इस रोड पर कोई भी वीआईपी मूवमेंट नहीं थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक
