बाराबंकी: मृतक किशोर के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत
बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व घर से खेत के लिए निकला कक्षा 7 का किशोर का शव मंगलवार की सुबह गांव के समीप एक कुएं में बरामद हुआ है, जिसकी जानकारी सपा पूर्व विधायक को हुई मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत व सपा जिला उपाध्यक्ष/विधानसभा प्रभारी …
बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व घर से खेत के लिए निकला कक्षा 7 का किशोर का शव मंगलवार की सुबह गांव के समीप एक कुएं में बरामद हुआ है, जिसकी जानकारी सपा पूर्व विधायक को हुई मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत व सपा जिला उपाध्यक्ष/विधानसभा प्रभारी हैदरगढ़ संदीप सिंह एवं सपा विधान सभा अध्यक्ष परशुराम यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
खैरा कनकू गांव में रामचंद्र के लापता बेटे का शव कुएं में बरामद हुआ था।सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत मृतक के परिजनों को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांत्वना देने पहुंचे। पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवार की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि मृतक के परिवार के साथ हर संभव मदद करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर मौजूद रहे सुधीर सिंह,महेश कुमार,अजय सिंह,राम बरन,पूर्व प्रधान राम तीरथ रावत आदि ।
अयोध्या: अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस समारोह में आएंगे डॉ. भरत व डॉ. नंदिता
अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस के अवसर पर 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले माटी रतन सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी नेशनल कौसिंल फॉर रूरल एजुकेशन हैदराबाद के वाइस चेयरमैन डॉ.भरत पाठक होंगे। पाठक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे व गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी है। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि समारोह की विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ.नंदिता पाठक होंगी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस समारोह में आएंगे डॉ. भरत व डॉ. नंदिता
