स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, बाराबंकी में प्रधानाचार्य डॉ. सुविद्या वत्स की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को संविधान और उसमें वर्णित मौलिक अधिकारों के साथ ही इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) से सम्बंधित जानकारियां यथा महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन-1090, 112, आदि के विषय …
बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, बाराबंकी में प्रधानाचार्य डॉ. सुविद्या वत्स की अध्यक्षता में स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को संविधान और उसमें वर्णित मौलिक अधिकारों के साथ ही इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) से सम्बंधित जानकारियां यथा महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन-1090, 112, आदि के विषय में बताया गया।
कॉलेज की 40 छात्राओं के दल को कोतवाली देवा का भ्रमण कराया गया। जहां छात्राओं को थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा थाने की कार्यशैली से अवगत कराया गया। प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर)करने का तरीका समझाया गया। कम्प्यूटर पर ऑनलाइन शिकायत करने की विधि और विभिन्न हेल्पलाइन से सम्बंधित कार्यशैली भी विस्तार से समझाई गई।
क्लास 11 की छात्रा कु आरती देवी को थानाध्यक्ष के पद का लाइव डेमो देते हुए सभी छात्राओं को यह बताया गया कि शिकायतें किस प्रकार सुनी जाती है व थाना किस प्रकार शिकायतों का निस्तारण करता है। इस प्रकार से सभी छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली समझाते हुए उन्हें कभी भी समस्या होने पर पुलिस से मदद अवश्य लेने के लिये प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. सुविद्या वत्स ने छात्राओं से निसंकोच अपनी समस्याओं को साझा करने की अपील की। इस कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका रचना सान्याल, अनामिका वर्मा, सरोज व शीतल ने कार्यशाला में भरपूर सहयोग किया।
बाराबंकी: मृतक किशोर के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत
थाना लोनी कटरा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व घर से खेत के लिए निकला कक्षा 7 का किशोर का शव मंगलवार की सुबह गांव के समीप एक कुएं में बरामद हुआ है, जिसकी जानकारी सपा पूर्व विधायक को हुई मौत की खबर सुनकर पूर्व विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत व सपा जिला उपाध्यक्ष/विधानसभा प्रभारी हैदरगढ़ संदीप सिंह एवं सपा विधान सभा अध्यक्ष परशुराम यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बाराबंकी: मृतक किशोर के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत
