बाराबंकी: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर (बाराबंकी) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक पूरेडलई के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर ब्लाक संसाधन केन्द्र खुटौली मे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भारी संख्या में आए शिक्षको ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। खंड शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन …

टिकैतनगर (बाराबंकी) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक पूरेडलई के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर ब्लाक संसाधन केन्द्र खुटौली मे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भारी संख्या में आए शिक्षको ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। खंड शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन पुन: प्राप्त करना हमारा संवैधानिक अधिकार और नैतिक दायित्व भी है। पुरानी पेंशन बहाल न करना शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय बनाने जैसा है।

ब्लॉक मंत्री मान सिंह ने कहा कि आंदोलन का शंखनाद हो चुका है, पुरानी पेंशन शिक्षक का अधिकार है, सरकार को इसे देना ही होगा। शिक्षकों ने एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, पुरानी पेंशन समाप्त कर सरकार ने कर्मचारी और शिक्षकों को दिहाड़ी मजदूर बना दिया है। कोषाध्यक्ष तेज नारायण जायसवाल,ने कहा कि कैशलेश चिकित्सा सुविधा, सभी विद्यालयों में फर्नीचर, बिजली पंखे, पीने का शुद्ध पानी, एवं विद्यालय की चहारदीवारी उपलब्ध करायी जाए। प्रमोद सिंह, अनुराग शर्मा, मोहम्मद अशरफ, अवधेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

मनरेगा में मजदूरों को मिला रोजगार, प्रधान खुद बैठकर करवा रहे हैं काम

जिल के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कच्चे काम के तौर पर चक मार्गो की पटाई कराई जा रही है। जिससे ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। ग्राम पंचायत टिकरा मुर्तजा में कच्चे मार्ग को मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने के लिए प्रधान खुद ही बैठकर काम करा रहे हैं। चक मार्ग की पटाई मनरेगा मजदूरों द्वारा कराई जा रही है।…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बाराबंकी: मनरेगा में मजदूरों को मिला रोजगार, प्रधान खुद बैठकर करवा रहे हैं काम

 

संबंधित समाचार