मुरादाबाद : फर्नीचर की दुकान में लगी आग, सात लाख का सामान जला
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड पर स्थित फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब सात लाख रुपये का बना हुआ फर्नीचर और मेटेरियल जलकर नष्ट हो गया। ईदगाह रोड वार्ड 21 निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र इश्तकार ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मोहल्ले में …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला ईदगाह रोड पर स्थित फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब सात लाख रुपये का बना हुआ फर्नीचर और मेटेरियल जलकर नष्ट हो गया। ईदगाह रोड वार्ड 21 निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र इश्तकार ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मोहल्ले में फर्नीचर की दुकान और गोदाम है, जिसके ऊपर बने आवास में वह रहता है।
मंगलवार की रात को अचानक दुकान में आग लग गई। बुधवार को सुबह दुकान से से धुआं और लपटें निकलती दिखाई दीं। जिस पर उसने नीचे आकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां पर आ गए। उनकी मदद से दुकान को खोला गया।
सूचना पर पुलिस और दमकल भी आ गई, आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक दुकान में तैयार कर रखा गया फर्नीचर, उसे तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला मेटेरियल और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। मोहम्मद नासिर के अनुसार करीब 7 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
