अयोध्या: भरतकुण्ड हाफ मैराथन सम्पन्न, मुख्य अतिथि ने भी लगाई दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भरतकुण्ड महोत्सव न्यास के तत्वावधान में आयोजित भरतकुंड हाफ मैराथन का आयोजन बुधवार को संपन्न हो गया। इस वर्ष भरतकुंड महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भरतकुंड हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन का आयोजन भारतकुंड नंदीग्राम क्षेत्र में किया गया। मुख्य अतिथि के …

अयोध्या। भरतकुण्ड महोत्सव न्यास के तत्वावधान में आयोजित भरतकुंड हाफ मैराथन का आयोजन बुधवार को संपन्न हो गया। इस वर्ष भरतकुंड महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भरतकुंड हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन का आयोजन भारतकुंड नंदीग्राम क्षेत्र में किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने धर्मध्वज दिखाकर हाफ मैराथन की शुरुआत की और धावकों के साथ दौड़ लगाई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर बृजेश कुमार, द्वितीय स्थान पर गोलू मौर्य रहे वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर आकांक्षा वर्मा व द्वितीय स्थान पर नेहा दुबे रही।

मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं युवाओं की प्रतिभा को और बढ़ाने के लिए संत परमात्मा दास जी ने विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया।

पढ़ें: यूपी विधानसभा में पूर्व विस अध्यक्ष सुखदेव राजभर व जनरल रावत समेत अन्य को दी गई श्रद्धांजलि

हाफ मैराथन प्रभारी अमरीश पांडे व सह प्रभारी बृजेंद्र कुमार दुबे व काजल पाठक व भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय व मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए अश्वनी तिवारी सभासद, राधेश्याम शुक्ला, महंत अरविंद दास व बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अयोध्या: रामलला के शरणागत हुए 10 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम, परिवार के साथ पहुंचे नड्डा

भाजपा शासित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में अपने परिवार के साथ मां सरयू की आरती उतार दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद सभी ने हुनमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले सरयू आरती स्थल पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ मां की वंदना की। इससे पहले सभी हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्रियों ने राम मंदिर निर्माण को भी निकट से देखा और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। और भी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार