मुरादाबाद : फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार जारी, प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने धरना-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला मंत्री शिशुपाल सिंह ने कहा कि यदि शासन द्वारा फार्मासिस्ट्स की 20 सूत्रीय मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा नहीं किया जाता है …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के जिला मंत्री शिशुपाल सिंह ने कहा कि यदि शासन द्वारा फार्मासिस्ट्स की 20 सूत्रीय मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा नहीं किया जाता है तो 17 दिसंबर से मजबूर होकर बेमियादी हड़ताल पर जाना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर ने कहा कि कई वर्ष से हमारी मांगें लंबित हैं।
वेतन विसंगति, कैडर का पुनर्गठन, नुस्खा लिखने का अधिकार, पदनाम परिवर्तन तथा वेतन भत्ते आदि को लेकर फार्मासिस्ट आरपार के आंदोलन का मन बना चुके हैं। विरोध जताने वालों में हेमंत चौधरी, पंकज पांडेय, कैलाश रावत, दौलत सिंह चौहान, श्रीराम साहनी, कुंदन सिंह, जीबी शर्मा, जगत सिंह, हरीश चौहान, राजेश पाठक व पीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
