बिजनौर : छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार, देता था शादी का ऑफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जिले के वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा किया। हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी …

बिजनौर, अमृत विचार। जिले के वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा किया। हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक अरशद फरीदी 41 वर्ष पुत्र इफ्तेहार अहमद निवासी मोहल्ला चाहशीरी बी-21 ने कॉलेज की छात्राओं को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे थे। आरोपी शिक्षक कॉलेज में छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था।

कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इंग्लिश पढ़ाने वाले इस टीचर से वॉट्सऐप पर पढ़ाई से संबंधित कुछ जानकारी मांगी थी तो शिक्षक ने पहले छात्रा से दोस्ती करने का मैसेज डालते हुए उस पर दबाव बनाया और फिर मैसेज भेजते हुए लिखा, ‘तुम्हारा BF बन सकता हूं, विल यू मैरी मी’। इसका छात्रा ने विरोध किया।

छात्रा ने जब कॉलेज में शिक्षक की शिकायत की तो पता चला कि उसने इसके अलावा कुछ अन्य छात्राओं को भी इस तरह का मैसेज भेजा है। इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं को दे दी। इसके बाद इस मामले में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा भी किया। यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खुद ही केस दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

संबंधित समाचार