राजनाथ सिंह करेंगे बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र से गुजरने वाली “जन विश्वास यात्रा” को रवाना
झांसी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी अभियान भाजपा की “ जन विश्वास यात्रा” को 19 दिसंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, राज्यमंत्री और जन विश्ववास यात्रा के प्रमुख और संयोजक बाबूराम निषाद ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा “ यह यात्रा …
झांसी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी अभियान भाजपा की “ जन विश्वास यात्रा” को 19 दिसंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, राज्यमंत्री और जन विश्ववास यात्रा के प्रमुख और संयोजक बाबूराम निषाद ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा “ यह यात्रा बुन्देलखंड व कानपुर क्षेत्र की 52 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और जिसकी शुरूआत बुंदेलखंड की हृदयस्थली वीरांगना नगरी झांसी में किले के मैदान से की जायेगी।
पूरे प्रदेश की 403 विधानसभाओं के लिए ऐसी 6 यात्राएं निकाली जा रही है। उनमें से यह तीसरी है। यह प्रदेश की यात्रा है और प्रदेश की यात्रा प्रमुख व संयोजक के नाते मैं आप सबके सामने हूं। झांसी से शुरू होकर यह यात्रा बुंदेलखंड समेत कानपुर क्षेत्र की 52 विधानसभाओं तक जाएगी। इसमें करीब 25 सभाएं, 4 जनसभाएं, एक उद्घाटन सभा व एक समापन सभा आयोजित होगी। यह यात्रा 15 दिन तक चलने के बाद कानपुर की बिठूर विधानसभा में विश्राम लेगी। सभी 6 यात्राओं का समापन लखनऊ में एक साथ होगा। जिसमें स्वयं देश के प्रधानमंत्री दिशा निर्देश देंगे।
पढ़ें: सहारा श्री की फिर बढ़ी मुश्किलें, परिजन समेत 44 लोगों पर केस दर्ज, जानें मामला
उन्होंने बताया कि भाजपा को जनता का विश्वास और भरोसा मिला है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। 2014 से हमारे मोदी जी और संगठन शिल्पी पूरे प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाई देने वाले गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संभव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को विस्तार देने का और समय रहते मोदी जी प्रदेश में समाज के आधे अधूरे विकास को पटरी तक पहुंचाने का कार्य इस सरकार ने किया है।
मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश में 2014 के बाद 2017 में जनता ने विजय पताका फहराया। बहुमत की सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के नाते योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोगों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं।
