अयोध्या वालों को रहा सीएम योगी का इंतजार, जानें क्यों?
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जहां आगमन हुआ। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का नगरवासी इंतजार ही करते रहे। अयोध्या को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मेजबानी में दस अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिये खूब सजाया …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जहां आगमन हुआ। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का नगरवासी इंतजार ही करते रहे। अयोध्या को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मेजबानी में दस अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिये खूब सजाया गया था।
मीडिया रिपोर्टों में भी बताया गया था कि योगी बुधवार को दोपहर बाद आयोध्या पहुंचकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राम जन्मभूमि पर रामलला की पूजा में शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री लखनऊ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के बाद शाम तक अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। हालांकि, अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के आगमन का कोई कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित नहीं था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तीन दिन के उत्तर प्रदेश प्रवास पर थे। दो दिन काशी प्रवास के बाद सभी मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन किये। यह बात दीगर है। अयोध्या में स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से योगी के आगमन का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार भी किया गया था।
पढ़ें: तंबाकू खाने वाले पुरुषों की पत्नियों को भी हो सकता है सर्वाइकल कैंसर, जानें कैसे?
नड्डा के साथ मुख्यमंत्रियों ने हनुमानगढ़ में दर्शन कर अपने परिवार के साथ सरयू नदी के तट पर भी पूजा अर्चना की। तब तक अयोध्या वासियों में यह चर्चा रही कि योगी रामलला के दर्शन के समय अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। लेकिन नड्डा और मुख्यमंत्रियों की अयोध्या से वापसी होने तक योगी के नहीं आने से यहां के संत-धर्माचार्यों के बीच भी इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अनुपस्थित चर्चा का विषय बन गयी।
