महेंद्र हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा और बदल गईं डीसीपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र जायसवाल के हत्याकांड की गुत्थी अबतक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस के हाथ अबतक हत्यारों के बारे में कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। इसी बीच लखनऊ मध्य की अपर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डॉ. स्वाती गर्ग को स्थानांतरित कर दिया गया है। …

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र जायसवाल के हत्याकांड की गुत्थी अबतक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस के हाथ अबतक हत्यारों के बारे में कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। इसी बीच लखनऊ मध्य की अपर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डॉ. स्वाती गर्ग को स्थानांतरित कर दिया गया है।

विदित हो कि गत रविवार रात कृष्णानगर में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने महेंद्र जायसवाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मामले की जांच डीसीपी लखनऊ मध्य डॉ. स्वाती गर्ग के निर्देशन में हो रही थी। पर चार दिन बाद अबतक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पर पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें मुरादाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत: इसी मामले को लेकर उन्हें स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल अब जल्द नए डीसीपी इस मामले को देखेंगे।

रूट डायवर्जन से परेशान रहे लखनऊवासी 

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की ओर से हुसैनगंज से हजरतगंज चौराहे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया। प्रथम प्रहर तक चले इस रूट डायवर्जन के कारण मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। चारबाग की ओर से आने वाली यात्री बसों को हुसैनगंज से कैंट की ओर से होकर आना पड़ा। इसके कारण कैंट में भी कई जगहों पर जाम की स्थिति रही। इससे यात्रियों को काफी जहमत उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:-बरेली में शराबी का वहशीपन: बच्ची चीखती रही, ‘दरिंदा’ गाल नोंच नोंचकर खाता रहा, जब तक लोग पहुंचे, मासूम का जबड़ा दिखने लगा

संबंधित समाचार