बेसिक शिक्षा मंत्री से शिक्षक अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, मिला ये बड़ा आश्वासन
लखनऊ। पिछले छह माह से धरने पर बैठे बेसिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की बुधवार बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से तीसरी बार वार्ता हुई। इस दौरान मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्ववस्त करते हुए अपील की धरना समाप्त किया जाये और जल्द ही समाधान निकलेगा। मंत्री ने कहा कमेटी की रिपोर्ट आने वाली है इसके …
लखनऊ। पिछले छह माह से धरने पर बैठे बेसिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की बुधवार बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से तीसरी बार वार्ता हुई। इस दौरान मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्ववस्त करते हुए अपील की धरना समाप्त किया जाये और जल्द ही समाधान निकलेगा। मंत्री ने कहा कमेटी की रिपोर्ट आने वाली है इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। हालांकि अभ्यर्थी अपनी जिद्द पर अड़े जब कि नियुक्ति के लिए उनको लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता है तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे।
बेसिक शिक्षा मंत्री बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए निशातगंज स्थित शिविर कार्यालय पहुंचे थे, इस दौरान जैसे ही अभ्यर्थियों को मंत्री के आने की सूचना मिली, सैकड़ी अभ्यर्थियों ने कार्यालय घेर लिया। जिसके बाद पांच अभ्यर्थियों से मंत्री ने वार्ता, हालांकि वार्ता का अभी कोई हल नहीं निकला है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जायेगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि प्रदर्शन के शुरूआत में प्रदेश सरकार की ओर से अभ्यर्थियों के आरोप के बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए जांच कमेटी गठित हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है, हालांकि रिपोर्ट देरे से आने के चलते भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जाहिर की है।
अभ्यर्थियों की ये है मांग
अभ्यर्थियों की मांग है कि 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़े अभ्यर्थियों के लगभग 6000 पदों पर घोटाला हुआ है। साल 2019 में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 1 लाख 40 हजार पास हुए। अभ्यर्थियों की मांग है कि 1,37,500 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। 68500 शिक्षक भर्ती की रिक्त 22000 सीटों को 69,000 शिक्षकों की भर्ती में जोड़ा जाए। बता दें कि अभ्यर्थी पिछले छह माह से लगातार निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय के निकट पानी टंकी के नीचे धरने पर बैठे हुए हैं। इसमें कुछ अभ्यर्थी पानी की टंकी पर भी चढ़े हुए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पायी है।
इधर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन जारी
लखनऊ। डीएलएड -बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। डीएलएड – बीटीसी प्रशिक्षुओं की 97 हजार नए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की मांग है। की। लम्बे समय से यह प्रशिक्षु बेसिक शिक्षा निदेशालय, शिक्षा मंत्री आवास व भाजपा कार्यालय पर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इधर बीते करीब एक हफ्ते से यह सभी ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। इस दौरान भानुप्रताप शुक्ला, रजत सिंह, अभिषेक तिवारी,पवन पांडेय, विशु यादव,अर्पित, रवि समेत अन्य प्रशिक्षु शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पुल की कोई आवश्यकता नहीं, ट्रैफिक पुलिस की कमी बनी दिक्कत
