तेजस एक्सप्रेस का अब हफ्ते में 6 दिन होगा संचालन, देखें पूरी जानकारी
लखनऊ। कभी यात्री ना मिलने की वजह से दीपावली के समय निरस्त की गई कॉर्पोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की यात्रियों में अब डिमांड बढ़ने लगी है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलती थी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सप्ताह में 6 दिन तेजस एक्सप्रेस को चलाएगा। तेजस एक्सप्रेस …
लखनऊ। कभी यात्री ना मिलने की वजह से दीपावली के समय निरस्त की गई कॉर्पोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की यात्रियों में अब डिमांड बढ़ने लगी है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलती थी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सप्ताह में 6 दिन तेजस एक्सप्रेस को चलाएगा। तेजस एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलाई जाएगी।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 82509/02 तेजस-एक्सप्रेस अभी हफ्ते में 4 दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को संचालित की जा रही है। 17 दिसंबर से तेजस एक्सप्रेस बुधवार छोड़ हफ्ते में बाकी सभी दिनों में चलाई जाएगी। इसे मंगलवार को भी चलाया जाएगा। पहले मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलती थी। अब ट्रेन बुधवार को बंद रहेगी या निर्णय 15 जनवरी तक लागू रहेगा।
पढ़ें- कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 7,974 नए मामले, 343 और मरीजों की मौत
बता दें, तेजस-एक्सप्रेस की शुरुआत सन 2019 के अक्टूबर में नवरात्र के समय हुई थी। फ्लाइट की तरह इस ट्रेन में यात्रियों को ट्रेन होस्टेज, सफर के दौरान घर का बीमा,1 घंटे से अधिक लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा,खानपान सर्विस जैसी कई सेवाएं तेजस को अन्य वीआईपी ट्रेनों से अलग बनाती है। मार्च 2020 तक तेजस ठीक चल रही थी कि करोना के कारण देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन लग गया।
अब पद्मावत एक्सप्रेस में भी होगा एलएचबी कोच
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने दिल्ली अयोध्या वाया लखनऊ और पद्मावत-एक्सप्रेस में श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) की बोगियां लगाने का निर्णय लिया है। दिल्ली अयोध्या-एक्सप्रेस बुधवार से (एलएचबी) हो गई है।
