रायबरेली: अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा, दिखा देश प्रेम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बैंती पंचायत भवन में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। बैंती बाजार में भारत माता की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बच्चे व ग्रामीणों के अलावा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही शोभायात्रा में भारत माता की झांकी रानी लक्ष्मीबाई की झांकी थी जो सरस्वती शिशु …

रायबरेली। बैंती पंचायत भवन में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। बैंती बाजार में भारत माता की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बच्चे व ग्रामीणों के अलावा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही शोभायात्रा में भारत माता की झांकी रानी लक्ष्मीबाई की झांकी थी जो सरस्वती शिशु मंदिर शिवगढ़ की छात्राएं बनी थी  शोभा यात्रा के समापन के बाद पंचायत भवन प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश ने कहा कि आसानी से आजादी नहीं मिली है। कहा देश आज अखंड भारत की तरफ बढ़ रहा हैं, उन्होंने अखंड भारत की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग आज जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का अंग मान रहे है।बलूचिस्तान के लोग भारत के साथ मिलना चाह रहे हैं। उन्होंने वहां पर मौजूद महिलाओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद है।

इस मौके पर अमृत महोत्सव के खंड संयोजक विनय त्रिवेदी,  खंड कार्यवाह रामजी, कार्यक्रम की आयोजक विजय लक्ष्मी रावत, कमल किशोर रावत, खंड संघचालक अमर सिंह, हरिज्ञान जायसवाल,  शिवराज रावत, विस्तारक मधुमय आदि मौजूद रहे।

रायबरेली: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे से पनपा रोष

थाना क्षेत्र के हिन्दूखेड़ा मजरे बरौंडी गांव की सुरक्षित भूमि व कब्रस्तान की जमीन पर पहले मकान बनाने व अब बाउंड्री खड़ी करके अवैध कब्जा करने वाले युवक के बिरुद्ध ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। पहले शासन प्रशासन को लिखित शिकायत व उसपर कार्यवाही नहीं होने से नाराज दो दर्जन ग्रामीण ने खीरों थाना पहुंचे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-रायबरेली: कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे से पनपा रोष

संबंधित समाचार