योगी सरकार का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत दिए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण में अब महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देगी। प्रशिक्षण देने के लिए नए सिरे से 51 संस्थाओं का चयन भी किया गया है। बड़े शहरों में 240 और छोटे शहरों में 120 पात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें, शहरी क्षेत्रों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत दिए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण में अब महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देगी। प्रशिक्षण देने के लिए नए सिरे से 51 संस्थाओं का चयन भी किया गया है। बड़े शहरों में 240 और छोटे शहरों में 120 पात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। राज्य शहरी आजीविका मिशन निदेशालय प्रशिक्षण देने के लिए संस्थाओं से करार करता है।
पढ़ें- सीएम प्रमोद सावंत बोले- भाजपा विधायक मिलिंद नाइक पर लगे यौन शोषण के आरोपों की होगी जांच
निदेशालय ने नए सिरे से प्रशिक्षण देने के लिए संस्थाओं का चयन कर लिया है। उन्हें वर्ष 2021-2022 के लिए नामित किया गया है। शहरी पात्रों को चयनित करते हुए इन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
अब प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वालों में आरक्षण की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को इस में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यकों को 15% का दिव्यांगों को पांच फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढे़ं- Vijay Diwas: 50वें विजय दिवस पर पीएम मोदी ने 1971 के युद्ध के शहीदों को किया नमन, ट्वीट कर कही ये बात…
प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं को इसकी जानकारी मिशन निदेशालय को देनी होगी कि उनके यहां किस वर्ग के कितने लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निदेशालय स्तर से जरूरत के आधार पर इसका सत्यापन भी कराया जाएगा। मिशन निदेशक यशू रूस्तगी ने आरक्षण के संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
