मुरादाबाद : फर्म कर्मी की हत्या में पत्नी के खिलाफ मुकदमा, जहर के सेवन से हुई थी युवक की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्मकर्मी की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के खिलाफ कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की छह दिसंबर को जहर के सेवन से मौत हो गई थी। उसका डेढ़ माह पूर्व ही विवाह हुआ था। मृतक की मां ने अपनी बहू पर जहर देकर बेटे की हत्या करने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्मकर्मी की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के खिलाफ कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की छह दिसंबर को जहर के सेवन से मौत हो गई थी। उसका डेढ़ माह पूर्व ही विवाह हुआ था। मृतक की मां ने अपनी बहू पर जहर देकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
कटघर कोतवाली क्षेत्र के पीतल नगरी सूरज नगर निवासी विशाल चौहान पीतल फर्म में काम करता था। डेढ़ महीने पूर्व उसका विवाह श्यामा देवी स्कूल के पास रहने वाली नीलू उर्फ मेघना जौहरी पुत्री विमल कुमार के साथ हुआ था। विशाल चौहान अपनी पत्नी के गलत आचरण का विरोध करता था। जिस कारण नीलू अपने पति के साथ गाली गलौज व मारपीट करती थी एवं जान से मारने की धमकी देती थी। 5 दिसंबर को नीलू विशाल को बैठकर बात करने के लिए अपने घर ले गई थी। तभी से विशाल अपनी ससुराल में ही था।
पांच दिसंबर की शाम चार बजे नीलू विशाल को बात करने के लिए बुलाकर अपने घर ले गई थी। तभी से विशाल ससुराल में ही था। छह दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि विशाल को ससुराल में जहर दे दिया गया है और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए हैं। जानकारी मिलते ही वह अपने बड़े बेटे दीपक चौहान के साथ जिला अस्पताल पहुंची तो वहां विशाल चौहान का शव पड़ा मिला।
उन्हें देखते ही विशाल की पत्नी और अन्य परिजन अस्पताल से भाग गए। मृतक की मां बीना सिंह का कहना था कि नीलू ने ही उनके पुत्र को जहर देकर मारा है। बीना सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीलू और उसके परिजनों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
