सीतापुर: चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटे को दबंगों ने मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। खेत से घर की ओर जा रहे पूर्व प्रधान के बेटे को निशाना बनाकर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस …

सीतापुर। खेत से घर की ओर जा रहे पूर्व प्रधान के बेटे को निशाना बनाकर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इमलिया सुल्तानपुर इलाके देवरिया गाड़ी घाट गांव निवासी पूर्व प्रधान बलभद्र का बेटा आशाराम बुधवार की शाम खेत से काम निपटाकर घर वापस जा रहे थे। आसाराम का कहना है कि इसी बीच गांव के निवासी सगे भाई संजय व रमेश बाइक पर सवार होकर उसके सामने बाइक रोक दी। आशाराम उनकी मनोस्थिति भॉपकर भगने की कोशिश करने लगा। तभी बाइक पर सवार एक युवक ने गोली मारी। गोली लगने से आशाराम घायल होकर वहीं गिर गया।

पढ़ें- राजधानी में आज दो पाली में करीब एक लाख 70 हजार अभ्यर्थी दे रहे CTET की परीक्षा

मौके से दोनों हमलावर भाग गये। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई राजेश सिंह, फैय्याज खां, आरक्षी सचिन यादव, राहुल यादव घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाये। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ कुमार गौरव ने प्राथमिक उपचार कर घायल को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चुनावी रंजिश में आशाराम व उसके भाई द्वारा संजय पर फायर कर हमला किया था। जिसमें संजय घायल हो गया था। जिसका बदला लेने के लिये संजय ने आशाराम पर हमला किया है।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का है।  जिससे आपस में झगड़ा हुआ है। गोली चलने की स्पष्ट जानकारी नहीं है। जांच कर स्पष्ट किया जाएगा। घायल के कहने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जब कि डॉ कुमार गौरव ने बताया कि घायल के एक ही चोट है।  जिससे इगड़ा होना स्पष्ट नहीं होता, दूर से गोली मारी गई।

संबंधित समाचार