शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ का गाना ‘बलिए रे’ हुआ रिलीज, फैंस कर रहे तारीफ…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘बलिए रे’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जर्सी …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘बलिए रे’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जर्सी के रोमांटिक सांग बलिए रे को सचेत टंडन और मशहूर पंजाबी सिंगर स्टेबिन बेन में अपनी आवाज में गाया है। सॉन्ग को सचेत परंपरा ने कंपोज किया है। वहीं गाने को शैलेंद्र सिंह सोढ़ी ने लिखा है।

इसके लिरिक्स भी शैले ने लिखे हैं। इस गाने में रैप का भी इस्तेमाल किया गया है। मेलो डी ने रैप को लिखा और गाया है। इसके म्यूजिक कंपोजर की भूमिका में सचेत और परंपरा की जोड़ी है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि गौतम तिन्नुरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर बने हैं।वहीं मृणाल उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।शाहिद के पिता पंकज कपूर फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ करण जौहर ने निर्मित और अयान मुखर्जी ने निर्देशित की है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार