मुरादाबाद : विदेश से लौटे 42 और यात्री, संख्या बढ़कर 592 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओमीक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश से लौटने वाले यात्रियों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। गुरुवार को राज्य सर्विलांस सेल से आई नई सूची में 42 और यात्रियों के नाम शामिल हैं। अब विदेशी से पंद्रह दिनों में लौटने वालों की संख्या 592 हो गई है। हालांकि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओमीक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश से लौटने वाले यात्रियों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। गुरुवार को राज्य सर्विलांस सेल से आई नई सूची में 42 और यात्रियों के नाम शामिल हैं। अब विदेशी से पंद्रह दिनों में लौटने वालों की संख्या 592 हो गई है। हालांकि इसमें सौ से अधिक से अभी भी स्वास्थ्य टीमें संपर्क नहीं साध पाई हैं।

ओमीक्रान की दस्तक विदेश में बढ़ी तो लोग अपने वतन लौटने लगे। एक महीने के अंदर जिले में विदेशी धरती से लौटने वालों की संख्या 592 हो गई। इन पर सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार देश में लौटने से लेकर सात दिन की अवधि तक मोबाइल पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य का फीडबैक लेना है। यदि किसी में ओमीक्रान या डेल्टा या डेल्टा प्लस वायरस के लक्षण दिखाई देने की जानकारी पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जाने हैं। गुरुवार को 42 और की सूची आई। जिनके नंबर पर संपर्क करने में टीमें तैयारी में जुट गई हैं।

हालांकि विदेश से लौटे सौ से अधिक यात्री जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है उनके मेल आईडी पर भी मैसेज भेजा जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक विदेश से लौटने वालों में से करीब 85 प्रतिशत ट्रेक हो चुके हैं। शेष से भी संपर्क की कोशिश जारी है। बीस के मोबाइल नंबर ही बंद या आउट आफ सर्विस बता रहा है। इसकी जानकारी राज्य स्तरीय सर्विलांस सेल को भेजी गई है। जहां तक कोविड जांच के लिए टीमों का सवाल है, रैपिड रिस्पांस की 16 मोबाइल टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर जांच कर रही हैं।

संबंधित समाचार