अयोध्या: बीमारी से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार (अयोध्या)। थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी पूजा कोरी (22) पुत्री केशव राम कोरी ने घर में टीन शेड के नीचे पाइप में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता केशवराम कोरी ने बताया कि पूजा काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। …

पूराबाजार (अयोध्या)। थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी पूजा कोरी (22) पुत्री केशव राम कोरी ने घर में टीन शेड के नीचे पाइप में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता केशवराम कोरी ने बताया कि पूजा काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। शायद बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि पूजा गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे खाना बना रही थी और घर में अकेली थी। आधा खाना पका हुआ है जब मैं घर में गया तो देखा पूजा रस्सी के सहारे लटक रही थी।

उपनरीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिर भी सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अयोध्या: 10 हजार महिलाओं के दुरदुरिया पूजन से भरतकुंड महोत्सव का हुआ आगाज

23वें भरतकुंड महोत्सव का गुरुवार को दुरदुरिया पूजन के आगाज हो गया। क्षेत्र की लगभग 10 हजार सुहागिन महिलाओं ने 14-14 की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया, जो कि सुबह से अनवरत दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने योगिराज महात्मा भरत के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

पढ़ें: एसआई भर्ती परीक्षा में लगे धांधली के आरोपों पर जानें बोर्ड ने क्या कहा?

पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक घरों में मां-बाप का घर छोड़ कर आने वाली बहुओं को भी अपने ससुराल में बेटियों की तरह ही प्यार दिया जाए। धार्मिक दृष्टि से महिलाओं में अति महत्वपूर्ण अवसान मइया के कार्यक्रम से हमें अपने घर में हर महिलाओं की इज्जत की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रेम, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति योगिराज महात्मा भरत के आचरणों को आत्मसात करने की जरूरत है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..

संबंधित समाचार