अयोध्या: कल देशभर के करीब 100 मेयर करेंगे रामलला का दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद अयोध्या में अब महापौरों का जमावड़ा लगने जा रहा है। 18 दिसंबर को देशभर के 100 से अधिक मेयर भगवान श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही मां सरयू की आरती करने के बाद मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखेंगे। नगर निगम …

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद अयोध्या में अब महापौरों का जमावड़ा लगने जा रहा है। 18 दिसंबर को देशभर के 100 से अधिक मेयर भगवान श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही मां सरयू की आरती करने के बाद मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखेंगे।

नगर निगम अयोध्या के जनसंपर्क अधिकारी राम किशोर यादव ने बताया कि वाराणसी में 17 दिसंबर को भारत के महानगरों के महापौर का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश, गठबंधन पर ट्वीट कर कही ये बात

सम्मेलन के उपरांत देश के सभी महापौर अयोध्या में 18 दिसंबर की दोपहर 12 बजे देवकाली स्थित हाईवे के बगल पंचशील होटल में पहुंचेंगे। देश के 100 से अधिक महापौर के आने की संभावना है।

अयोध्या मेयर ऋषिकेश करेंगे सम्मान

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय देश भर से सभी महापौर का अयोध्या की संस्कृति के मुताबिक सम्मान करेंगे। इसके बाद सभी महापौर रामलला का दर्शन करेंगे। हनुमानगढ़ी जाएंगे और सरयू आरती के बाद अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। जिसमें देशभर के हमारे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए और वह बुधवार को अयोध्या में थे। इस संबंध में 17 दिसंबर को वहां मेयर कॉन्फ्रेंस है। उसके बाद सभी अयोध्या आएंगे।

संबंधित समाचार