देश के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण जरूरी: एसडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। देश व प्रदेश के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं विभाग में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं लक्ष्य की पूर्ति की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सम्भव है। …

महमूदाबाद/सीतापुर। देश व प्रदेश के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं विभाग में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं लक्ष्य की पूर्ति की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सम्भव है। यह बात ब्लॉक संसाधन केंद्र महमूदाबाद में एसएमसी अध्यक्षों, सचिवों और ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम दिव्या ओझा ने कही।

शिक्षा व्यवस्था  को लेकर उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष आपसी समन्वय से विद्यालयों की स्थिति में सुधार ला सकते हैं। एसडीएम ने गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों से मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा लगाई गई टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

तहसील क्षेत्र में सर्वप्रथम विद्यालय का कायाकल्प कराने वाले बघाइन के प्रधान प्रेमचन्द्र वर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कम्पोजिट विद्यालय महमूदाबाद प्राचीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय माल सराय व प्राथमिक विद्यालय बघाइन के बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर एसडीएम ने सराहा।

विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रभारी सीडीपीओ, प्रधान संघ अध्यक्ष गणेश वर्मा, मंत्री रोहित सिंह का खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह, हंसराज वर्मा, ज्ञानेश मिश्र, संदीप वर्मा, पुनीत वर्मा, शबाना खान, अर्चना वर्मा, नीतू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन साधना दीक्षित व रेनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में एआरपी पीयूष वर्मा, दिनेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, विजय वर्मा, सुशील वर्मा, अशेष ईशान, शकील अहमद, विमल वर्मा, अनुज वर्मा, विनोद कुमार, गौरव मिश्र, धीरेंद्र यादव, पंकज रावत, अजातशत्रु, अभिषेक अवस्थी, प्रदीप पाल, गीता विश्वकर्मा, संध्या सिंह, प्राची वाजपेयी, दुर्गेशरानी सहित सभी सम्बंधित प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: वहशी की हरकत के बाद अब सर्जरी की रकम को भटक रहे काव्या के पिता, बोले- कर्ज लेंगे, चंदा जुटाएंगे अगर फिर भी कम पड़ा तो डॉक्टरों के पैरों में गिर जाएंगे

संबंधित समाचार